बोकारो विधायक को पीटने का अल्टीमेटम दिया जे वी एम ने
AJ डेस्क: बोकारो के भाजपा विधायक विरंची नारायण द्वारा मंगलवार को सेल के एक अधिकारी को पीटे जाने की घटना अब तूल पकड़ते जा रही है।आज जे वी एम के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और 48 घण्टे में विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर खुद विधायक की पिटाई करने की बात कही।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
देखें वीडियो-
मंगलवार को सेल के नगर सेवा के एक अधिकारी को विधायक विरंची नारायण ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा था।इस घटना की चारों तरफ भर्त्सना हुई थी।आज जे वी एम के कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतर गए।जे वी एम के नेता डॉ प्रकाश ने कहा कि बोकारो में DC, SP और न्यायालय की जरूरत नही है।यहां के भाजपा विधायक न्याय करने के लिए खुद ही सक्षम हैं।उन्होंने कहा कि 48 घण्टे के भीतर विधायक की गिरफ्तारी नही हुई तो जे वी एम विधायक के राह पर चलते हुए कानून अपने हाथ में लेने को विवश होगा और हमलोग विधायक की पिटाई करेंगे।

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
