किसे रियल स्टेट में निवेश करना है और किसे वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी, जानें आज का राशिफल

AJ डेस्क: ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज मेष तथा वृश्चिक राशि के जातकों को रियल स्टेट में इन्वेस्ट करना चाहिए। मकर, वृष तथा मिथुन के लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा कुम्भ के लोग सफल रहेंगे। मकर तथा धनु राशि के लोग वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

कन्‍या राशि के जातक को मीडिया और आईटी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग प्राप्‍त होगा। मकर वालों को क्रोध से बचना होगा। जॉब के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी।

 

 

आइए अब जानते हैं सभी राशियों का राशिफल-

1. मेष- किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है।

 

 

2. वृष- धन का व्यय हो सकता है। आई टी और मीडिया के जातक प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा रंग शुभ है।

 

 

3. मिथुन- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन हर्षित रहेगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न रखेगा। हेल्थअच्छी रहेगी।हरा रंग शुभ है।

 

 

4. कर्क- आई टी और बैंकिंग के लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

 

 

5. सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लाल रंग शुभ है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

 

 

6. कन्या- जॉब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आईटी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

 

 

7. तुला- कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। हरा तथा नीला रंग समृद्धि कारक है।

 

 

8. वृश्चिक- छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।प्रशासन तथा राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन आनन्द मय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। लाल रंग प्रगतिकारक है।

 

 

9. धनु- धन का व्यय होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बी टेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

 

 

10. मकर- आज ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। क्रोध से बचने का समय है। जॉब के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला तथा सफेद रंग शुभ है।

 

 

11. कुंभ- धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग आपके दाम्पत्य जीवन को आनंद देंगी। नीला आज का आपका शुभ रंग है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

 

 

 

12. मीन- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »