बाढ़ के पानी में बालू की घर की तरह भरभरा कर बह गए बहुमंजिले इमारत (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार में आई बाढ़ अब तबाही का रूप लेती जा रही है। इस बाढ़ ने यहाँ के गरीबो के आशियाने को तो पहले ही डुबो चुकी है अब ये बड़े-बड़े इमारतों को भी नहीं बख्श रही। दो ऐसे ही दृश्य हम आपकों यहाँ दिखाने जा रहें है। जिसे देख आप खुद समझ जाएंगे की यह बाढ़ बिहार में कितना विध्वंश मचा रही है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

देखें वीडियो-

 

 

घटना सीतामढ़ी जिले की है। यहाँ परिहार प्रखंड में बरबे नदी जमकर तबाही मचा रही है। यहाँ धामिटोल में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर तबाही का डरावना मंजर देखने को मिला। दरअसल बरबे नदी में आई बाढ़ की तेज धार में दो मंजिला मकान तिनके की तरह बह गया और देखते ही देखते पानी की गहराई में समा गया। जानकारी के अनुसार धामिटोल में नदी किनारे साजन ठाकुर की बनी नई दो मंजिला मकान बरबे नदी में आई बाढ़ की तेज धार को नहीं झेल सका और देखते ही देखते दो मंजिला इमारत ढह कर पानी की गहराइयों में समा गया। गृहस्वामी साजन ठाकुर ने बताया कि बाढ़ आने के दिन ही घर को खाली कर दिया गया था। लेकिन बुधवार को मकान के अगले हिस्से में कुछ लोग थे। जो माकन के धसने की भनक लगते ही घर छोड़ कर भाग निकले। वहीं एक और माकन ठीक इसी तरह बाढ़ के वेग में उलट गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »