कुख्यात नक्सली चार साथियों संग पकड़ाया

AJ डेस्क: दस मामले का अभियुक्त सबजोनल कमांडर दिल चंद समेत चार नक्सलियों को हथियार के साथ धर दबोचने में झारखण्ड पुलिस को सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार नक्सली सबजोनल कमांडर दिलचंद अपने कार्य क्षेत्र में अफीम तस्करों से मिल कर बड़े पैमाने पर सफेद जहर की खेती करा रहा था ।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

चतरा पुलिश कप्तान अखिलेश वी वारियर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा वरुण रजक को गुप्त सूचना मिली थी की टी एस पी सी के सबजोनल कमांडर दिलचंद गंझू उर्फ सुकुल गंझू पिता बंधु गंझू थाना कुन्दा के निवासी अपने समर्थकों शशिकांत उर्फ सुदेश गंझू , रवि भुइयां, चक बधार, मुखदेव यादव, राजकुमार गंझू, मंटू गंझु, मनोज गंझू, नेपाली गंझू सहित 15 अन्य नक्सली जिसमें महिला सदस्यों का दस्ता भी शामिल था सभी मिलकर किसी बड़ी घटना के अंजाम देने के फिराक में कुन्दा थाना के गम्हरिया जंगल का सीमावर्ती क्षेत्र में इकठ्ठा हुए है।

 

 

जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए अभियान एसपी निगम प्रसाद के नेतृत्व में कुन्दा थाना प्रभारी, सेट 5 और 154 एवं सी आर पी एफ 190 बटालियन के जवानों ने काफी मसक्त के बाद सबजोनल कमांडर सहित चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों का ये दस्ता क्षेत्र में सक्रिय हो कर कई घटना को अंजाम दे रहे थे। यह दस्ता जिला एवं अंतर जिला के कुन्दा प्रतापपुर, लावालौंग एवं अंतर जिला के तरहसी सहित कई क्षेत्रों में ठीकेदारों में आतंक मचा रखा था। इनकी गिरफ्तारी से पलामू सहित चतरा के सिमा क्षेत्र में आम जनता अब जरूर राहत की सास लेंगे। पुलिस ने इनके पास से एक देशी लोडेड कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त किया है।

 

 

इनकी हुई गिरफ्तारी-

1. दिलचंद उर्फ सुकुल सबजोनल कमांडर

2. इंद्रजीत यादव

3. विजय यादव

4. राजेश यादव

 

 

गिरफ्तार सबजोनल कमांडर दिलचंद गंझू पर जिला में हत्या, डकैती, अपहरण, आगजनी, फिरौती, आर्म्स एक्ट, 17 सी एल ए एक्ट के तहत 10 मामलों में वांटेड था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »