भाजपा के साथ रहते अन्याय के खिलाफ बोलने का दम नीतीश में नही

AJ डेस्क: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने शनिवार को उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव रांची पहुंचे। पिता से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी जमकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बरसे।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

तेजस्वी यादव ने बिहार में आई संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर, 10 हजार करोड़ का विशेष पैकेज देने की मांग की। तेजस्वी का कहना है कि एक ओर जहां आधा बिहार बाढ़ से प्रभावित है वहीं आधा बिहार सुखाड़ से ग्रसित है। उन्होंने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार है लेकिन बिहार को वो सुविधाएं नही मिल रही है जो उसे मिलना चाहिए। तेजस्वी ने कहा ना विशेष राज्य का दर्जा नीतीश दिला पाए ना कुछ और। बिहार में मोब लिंचिंग की घटना पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश में वो दम नही है कि वो भाजपा के साथ रहते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें।

 

 

बता दें कि तेजस्वी यादव के अलावा आज राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानन्द तिवारी और विधायक भोला यादव ने भी लालू से मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया। गौरतलब है कि लालू प्रसाद से मिलने का दिन शनिवार निर्धारित है। लालू प्रसाद को चारा घोटाला के एक मामले में जमानत मिलने के बाद रिम्स में तेजस्वी की यह पहली मुलाकात है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »