कांग्रेस की वरिष्ठ कद्दावर नेत्री “शीला दीक्षित” का निधन

AJ डेस्क: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष भी थीं और काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। तीन बार शीला दीक्षित की बाईपास सर्जरी हुईं थी और आज सुबह उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शीला दीक्षित का अचानक निधन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 81 साल की शीला दीक्षित को कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता था। उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था हालांकि चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

 

 

 

कौन थी शीला दीक्षित

-11 अप्रैल 2014 से  25 अगस्त 2014 तक केरल की राज्यपाल थी।

 

-दिल्ली की  15 साल सीएम रही।

 

-15 साल तक सीएम रहने वाली वाली पहली महिला सीएम

 

-10 जनवरी, 2019 शीला दीक्षित को बनाया गया था दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष

 

-1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश की कनौज लोकसभा सीट से सांसद थी।

 

-2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीएम प्रत्याशी बनाया था।

 

-यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था।

 

-1986 से 1989 तक केंद्र में मंत्री थी।

 

-केंद्र में संसदीय कार्य राज्य मंत्री थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »