झमाडा में अच्छे दिन: मिला छठा वेतनमान, कर्मियों के चेहरे खिले
AJ डेस्क: एक लंबे अंतराल के बाद झारखण्ड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) कर्मियों के अच्छे दिन आ गए है। सालों से आर्थिक तंगी झेलते आ रहे झमाडा कर्मियों के चेहरे एक बार फिर खुशी से खिल उठे है। दरअसल हुआ ये है कि 13 साल की लम्बी तपस्या के बाद आज झमाडा कर्मियों को छठे वेतन मान का लाभ मिला है। जिससे झमाडा कर्मियों में खासा हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
शनिवार के दिन झमाडा में कार्यरत 8 सौ 81 कर्मियों के लिए काफी शुभ रहा। वर्ष 2006 में लागू छठे वेतनमान का लाभ 13 साल के बाद आज झमाडा कर्मियों को मिला। जानकारी के अनुसार झमाडा प्रबंधक को अपने सभी कार्यरत कर्मियों को इस वेतनमान के तहत भुगतान करने के लिए कुल 4 करोड़ 2 लाख 85 हजार रुपयों का भुगतान करना पड़ा। जिसमें राज्य सरकार ने झमाडा को अनुदान स्वरुप 2 करोड़ रुपये दिया है। बताया जा रहा है कि झमाडा अपने रिटायर्ड साढ़े सात सौ कर्मियों को भी जल्द बकाए राशि का भुगतान कर देगा।
ज्ञात हो की झमाडा लंबे समय से भयंकर आर्थिक तंगी की मार झेलता रहा है। इस दौरान आलम यह रहा की झमाडा कर्मी आर्थिक तंगी से हार कर अपनी इहलीला तक समाप्त करने पर विवस हो गए थे। कर्मियों के लिए हड़ताल, धरना और आंदोलन तो आम सी बात हो गई थी। जिससे न सिर्फ झमाडा प्रबंधक को बल्कि धनबाद वासियो को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।


Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
