नक्सली संगठन जे जे एम पी के नाम दो वीडियो जारी, आहूत बन्द विवादों में (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: नक्सलियों का एक संगठन जेजेएमपी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के द्वारा नक्सलियों ने 21 जुलाई को बुलाई गई झारखण्ड बंद का खंडन करते हुए कहा है कि इससे पूर्व जो वीडियो जारी किया गया था न सिर्फ वो फर्जी था बल्कि उस वीडियो में खुद को नक्सली संगठन जेजेएमपी का सदस्य बताने वाले लोग भी फर्जी है। इसके बाद से ही संगठन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

अपने तीन साथियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद 21 जुलाई को झारखंड बंद का ऐलान करने वाला नक्सली संगठन जेजेएमपी अब बैकफुट पर आ गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार बंद के मामले में संगठन में दो फाड़ हो गया हैं। एक गुट ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर 21 जुलाई को बंद का ऐलान किया, तो वहीं दूसरे गुट ने शनिवार को एक दूसरा वीडियो जारी कर बंद को वापस ले लिया है। साथ ही यह भी ऐलान किया है कि शशिकांत नाम का कोई भी नक्सली कमांडर उनके दस्ते में नहीं है।

 

 

आमतौर पर प्रेस रिलीज जारी कर बंद का ऐलान करने वाले नक्सली संगठन अब वीडियो जारी कर बंद का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। लेकिन बंद को लेकर ही नक्सली संगठन जेजेएमपी में दो गुट बन गए हैं। शनिवार को नक्सली संगठन के द्वारा एक नया वीडियो जारी किया गया है। जिसमें जोनल कमांडर लौलेश जी की आवाज है। इसमें लौलेश जी के द्वारा कहा गया है कि 21 जुलाई को उनके संगठन के द्वारा किसी तरह का बंद नहीं बुलाया गया है। वे झारखंड बंद को वापस लेते हैं। वीडियो में यह भी कहा गया है कि शशिकांत नाम का कोई भी व्यक्ति उनके संगठन में नहीं है। वीडियो में लोहरदगा में पुलिस के द्वारा मारे गए तीन नक्सलियों के नाम लेकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई है।

 

देखें वीडियो-

 

 

बता दें कि हाल के दिनों में नक्सली संगठन जेजेएमपी के द्वारा झारखंड के कई स्थानों पर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई किया था। जिसमें तीन दिन पहले पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में संगठन के तीन बड़े नक्सली को मार गिराया था।

 

 

Digital-marketing-and-website-devolping

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »