RSP कॉलेज का मुद्दा सदन में उठा, विधायक संजीव ने कहा छात्र छात्रा हो रहे परेशान

AJ डेस्क: झारखण्ड में चल रहे मानसून सत्र में आज झरिया से भाजपा के विधायक संजीव सिंह ने सदन में RSP कॉलेज का मुद्दा उठाया। विधायक संजीव सिंह ने विधान सभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुए उनके माध्यम से राज्य सरकार को बताने का प्रयास किया कि RSP कॉलेज को बेलगड़िया स्थानांतरित किए जाने से लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

पुराने RSP कॉलेज से बेलगड़िया की दुरी 12 किलोमीटर है। यातायात का समुचित प्रबंध नही होने से छात्राओं को विशेष रूप से कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

विधायक ने सदन को बताया कि BCCL के रोप वे भवन में कॉलेज चलाने का वैकल्पिक व्यवस्था किया गया था और साथ ही जमीन की मापी भी हो गयी थी। बाकि कागजी औपचारिकता पूरी नही होने के कारण यह धरातल पर नही उतर सका है। विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए छात्र छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसपे शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया।

 

 

यहां बता दें कि झरिया विधायक न्यायालय की अनुमति से मानसून सत्र में हिस्सा ले रहे है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिदिन उन्हें धनबाद जेल से रांची ले जाया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »