महुदा में “बिनोद बाबू” की प्रतिमा अज्ञात असमाजिक तत्वों ने तोड़ा, जांच शुरू

AJ डेस्क: झारखण्ड अलग राज्य निर्माण में अहम् किरदार निभाने वाले व झारखण्ड के आदर्श राजनेता में शुमार स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने का असफल प्रयास किया। दरअसल धनबाद के महुदा मोड़ के समीप स्थापित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का सिर कल देर रात कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। जिसे देख आज सुबह लोग बवाल करने लगे।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

लोगों ने बताया कि आज सुबह जब वह यहाँ से गुजर रहे थे तो उनकी नजर हमेसा की तरह बिनोद बाबु की प्रतिमा पर पड़ी। जिसे देख लोग दंग रह गए। दरअसल प्रतिमा का सर किसी ने तोड़ दिया था। प्रतिमा का सिर वही नीचे जमीन पर क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा था। यह दृश्य देखने के बाद उन्हें मानने वाले लोग आक्रोशित हो उठे एयर सड़क जाम कर उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

 

 

 

घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो मौके पर पहुंचे और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बाघमारा डीएसपी ने आक्रोशित लोगों से बात की और इसकी पूरी जानकारी उन्होंने अपने आलाधिकारियों को दिया। उन्होंने सड़क जाम कर उन अज्ञात असमाजिक तत्त्वो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोगों को किसी तरह समझा-बुझा कर शांत कराया और सड़क जाम हटाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »