तीन मनचले युवक चढ़े ग्रामीणों के हत्थे, अर्धनग्न कर उनकी हुई पिटाई (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: इन दिनों पूरे देश में भीड़ की क्रूरता के खिलाफ बहस जारी है। बावजूद इसके मॉब लीचिंग की घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें तीन युवकों को बांध कर पिटाई करते दिखाया गया है। यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

जानकारी के अनुसार जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक पास के ही गाव के है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से इन तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी के ये गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे है। जिसके बाद ग्रामीणों ने लगभग 15 दिनों तक इन युवकों की रेकी की। मंगलवार यानि कल दोपहर जैसे ही ये तीनों युवक गांव पहुंचे पहले से तैयार ग्रामीणों ने इन्हें धर दबोचा और बाँध दिया। ग्रामीणों ने इन तीनों युवकों को अर्धनग्न कर पहले जमकर पीटा और उसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इनका एक और वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसे बजापते एडिटिंग कर उसमें गाने डाले गए है और उसके बाद उस पिटाई के वीडियो को वायरल किया गया है।
देखें वीडियो-

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
