झा पि पा के बेसरा ने विवादित पोस्ट किया, माहौल बिगाड़ने का नापाक इरादा

AJ डेस्क: झारखंड पिपुल्स पार्टी के अध्यक्ष सुर सिंह बेसरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर विवादित पोस्ट डाला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलना होगा। अगर जय श्रीराम बोलना है तो झारखंड छोड़ दो। उन्होंने बाहरी और बिहारियों को लेकर भी विवादित पोस्ट किया है। अब यह मामला तुल पकड़ने लगा है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

जय श्रीराम का मामला पूरे देश में चल रहा है। बंगाल में पहले से ही जय श्रीराम के नारे पर सियासत हो रही है। वहीं, अब यह मामला झारखंड भी पहुंच गया है। झारखंड के घाटशिला के पूर्व विधायक ने इस पर आपत्ति जताई है।

 

 

झारखंड पिपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और घाटशिला के पूर्व विधायक सुर सिंह बेसरा ने अपने फेसबुक अकाउंट से चेतावनी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि, ‘झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलो, जय श्रीराम बोलना है तो झारखंड छोड़ो।’

 

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने झारखण्ड में बिहार और दूसरे राज्यो से आकर रह रहे लोगों को लेकर भी इन्होंने विवादित पोस्ट अपने फेसबुक एकाउंट पर दलाहै। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘माझी महतो भाई-भाई, बाहरी बिहारी बाई बाई।’

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि, जब देश में अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग प्रदेश बना है, बंगालियों के लिए बंगाल, बिहारियों के लिए बिहार, उड़िया लोगों के ओडिशा बना तो फिर झारखंड के लिए अलग क्यों नहीं होगा। झारखंड में बाहर के लोग आकर राज क्यों करेंगे। यहां जय श्रीराम को लेकर आदिवासियों को भड़काया जाता है तो उसे जय झारखंड बोलना चाहिए। आदिवासियों पर जय श्रीराम का नारा थोपा जा रहा है।

 

 

 

 

वहीं, इस बयान के बाद झारखंड में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी नेता सीपी सिंह ने कहा कि यह विवादित बयान है यहां लोगों को अधिकार है जय श्रीराम का नारा लगाने से किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। और जय झारखंड के नाम पर लोगों को बांटना सही नहीं है।

 

 

हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अमित ने कहा कि यह लोग इसाई मिशनरियों के कहने पर ऐसा बयान दे रहे हैं। यह ऐसे लोगों को रखें है जो बाहरी भीतरी के नाम पर लड़ाने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »