भूमि विवाद सलटाने गए CO को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा (लाइव वीडियो देखें)

AJ डेस्क: ग्रामीणों के बीच लम्बे समय से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला अंचलाधिकारी तक पहुंच चुका था। ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने सीओ हुडरी गांव गए। वहां बात बिगड़ गयी। एक पक्ष की महिला, बच्चे, पुरुष लाठी डंडा लेकर CO पर टूट पड़े। सीओ ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचायी।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

यह वाक्या बिहार के कैमूर जिला के रामपुर ब्लॉक के सीओ शशि भूषण सिंह के साथ घटी है। हुडरी गांव में क्या महिला, पुरुष, बच्चे सभी लाठी डंडा लेकर CO पर टूट पड़ते हैं। सीओ श्री सिंह पैदल ही दौड़ते हुए किसी तरह अपनी जान बचाते हैं। उनका अंग रक्षक भी उग्र ग्रामीणों के आगे विवश नजर आता है। उग्र ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी के वाहन को भी छतिग्रस्त कर दिया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इस मामले को लेकर बेलाव थाना में 13 नामजद और दर्जनों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ है। पुलिस ने चार महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिला के एक वरीय अधिकारी का कहना है कि सीओ की सूचना के बावजूद पुलिस वहां काफी विलम्ब से पहुंची थी। सभी मामले की जाँच चल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »