छेड़खानी करने वाले दोनों युवक का मुंह काला कर, बाल काट ग्रामीणों ने की पिटाई (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के सहरसा में छात्रा के साथ छेड़खानी करना दो युवक को महंगा पड़ गया। घटना सामने आने के बाद परिजनों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने दोनों शोहदों की जमकर पिटाई की। इन बिगड़ैल शोहदों के बाल काटे गए और मुंह पर कालिख भी पोत दी गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

बताया जा रहा है कि दोनों शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने दोनों युवक को पकड़ लिया, फिर घरवालों को फोन से सूचना दी। परिजन पहुंचे तो युवकों को पकड़ कर अपने गांव लेकर चले गए। पामा गांव ले जाकर पहले दोनों युवकों का बाल काटा, फिर चेहरे पर कालिख भी पोत दी।

 

देखें वीडियो-

 

 

मामला पतरघट ओपी क्षेत्र के धबोली गांव के समीप का है। बताया जा रहा है कि जब छात्राएं धबोली हाई स्कूल से पढाई कर अपने गांव पामा लौट रही थीं उसी दौरान पहले से खड़े दोनों युवकों ने लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। लेकिन लड़कियां डरी नहीं और हिम्मत दिखाकर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

 

 

 

 

फिर अपने घर सूचना दी जिसके बाद परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ पहुंचकर दोनों युवकों को पस्तपार शिविर अंतर्गत अपने पामा गांव ले गए। फिर दोनों युवक का बाल काटने के बाद चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार युवकों के परिजनों के आने और माफी मांगने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »