घाटी में धोनी गुनगुना रहे “मैं पल दो पल का शायर हूँ—” मैदान में पंत सम्भाल रहे माही की जगह (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास पर पूरा ध्‍यान केंद्रित हो गया। क्रिकेट जगत को उम्‍मीद थी कि विकेटकीपर बल्‍लेबाज विश्‍व कप में भारत के बाहर होने के बाद संन्‍यास की घोषणा करेंगे। मगर 38 वर्षीय धोनी ने कई लोगों को हैरान करते हुए फैसला किया कि वह दो महीने का ब्रेक लेंगे और भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं देंगे।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

आर्मी में धोनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक हासिल हैं। वह 31 जुलाई से आर्मी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पोस्टिंग दक्षिण कश्‍मीर में है जहां वह विक्‍टर फोर्स का हिस्‍सा हैं। धोनी करीब दो सप्‍ताह तक आर्मी को अपनी सेवाएं देंगे। अपने कार्यकाल के दौरान धोनी 106 टीए बटालियन (पैरा) के अन्‍य सोल्‍जर्स के साथ रूकेंगे। वह मध्‍य अगस्‍त तक घाटी में रहेंगे।

 

 

 

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के आर्मी यूनिफॉर्म की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। धोनी को इस फोटो में अन्‍य सोल्‍जर्स को ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। इसके बीच अब एक वीडियो इंटरनेट की सनसनी बन गया जहां पूर्व भारतीय कप्‍तान एक गीत गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। आर्मी की यूनिफॉर्म पहने धोनी ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गीत गाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो फैंस को काफी रास आ रहा है और उनके साधारण व्‍यक्तित्‍व की जमकर तारीफ हो रही है। धोनी की गायकी ने भी कई लोगों को प्रभावित किया।

 

 

देखें वीडियो-

 

यह कहना गलत नहीं होगा कि दक्षिण कश्‍मीर में धोनी की गतिविधि और वह क्‍या कर रहे हैं, इस पर मीडिया, फैंस और क्रिकेट जगत की नजरें गढ़ी होंगी। धोनी की उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्‍मीर क्षेत्र में पोस्टिंग की गई है। यही वजह है कि उन्‍हें आम ड्यूटी निभानी होगी जैसे पेट्रोलिंग और अन्‍य अधिकारियों के साथ निगरानी रखना।

 

 

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया इस समय वेस्‍टइंडीज के दौरे पर है। युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत पर धोनी की जगह भरने की जिम्‍मेदारी है। हालांकि, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच में रिषभ पंत बल्‍ले से कोई कमाल नहीं कर सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अब भारतीय टीम रविवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलेगी। ऐसे में देखना रोचक होगा कि क्‍या पंत भी धोनी के समान मैच फिनिशर की भूमिका निभाने में सफल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »