यात्रियों से भरी AC बस में लगी भीषण आग, दर्जन भर यात्रियों के मरने की संभावना (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही एक AC बस में भीषण आग लग गयी। यह घटना पूर्णिया की है। बस यात्रियों से भरा हुआ था। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों की संख्या को लेकर यहां मतभेद है। जिला प्रशासन इस भयंकर हादसा में सिर्फ एक यात्री की मौत होने की पुष्टि कर रहा है जबकि प्रत्यक्षदर्शी एक दर्जन यात्रियों की मृत्यु होने का दावा कर रहे हैं।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

आप यहां दो दृश्य देख सकते है। AC बस किस तरह आग के आगोश में समा चुका है, दूसरा आग में जलकर किस तरह मात्र बस का ढांचा खड़ा है। इस भीषण आगजनी से ही अनुमान लगाया जा सकता है कि बस में सवार यात्रियों के साथ क्या हुआ होगा। यह बस मुजफ्फरपुर से खुलकर सिलीगुड़ी जा रही थी। पूर्णिया में बस सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे बस के AC में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। अब यहां सवाल उठता है कि पूर्णिया के अस्पताल में एक दर्जन घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है। वहीं प्रशासन एक यात्री की मौत की पुष्टि कर रहा है तो यहां सवाल उठता है कि बाकि के यात्री कहाँ गए।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

 

बस का नाम न्याय रथ बताया जा रहा है। पूर्णिया पुलिस राहत एवम बचाव कार्य शुरू कर चुकी है। बस में 45 यात्री के सवार होने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »