राजनीतिक क्षितिज पर चमकता सूर्य का सुषमा के रूप में हुआ अस्त: सांसद

AJ डेस्क: भारत की पूर्व विदेश मंत्री व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज के निधन पर धनबाद भाजपा के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। धनबाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की माने तो आज वो इस खबर से न सिर्फ मरमाहत है बल्कि स्तब्ध भी है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा, ‘पूर्व विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ। वे अपने जनसहयोग व राष्ट्र उत्थान के कार्यों के माध्यम से देश व दुनिया के लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगी। भारतीय राजनीतिक क्षितिज का चमकता हुआ सूर्य श्रीमती सुषमा स्वराज जी के रूप में अस्त हो गया है। वे एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील राजनेता थी। वह एक ओजपूर्ण वक्ता के साथ ही शालीन एवं सजग व्यक्तित्व थी। देश ने एक बहुमूल्य राजनेता को खो दिया है। देश ने तो एक असाधारण नेता खोया ही है हिन्दी और भारतीय भाषाओं ने सत्ता के उच्चतम स्तर पर अपना सबसे गंभीर, समर्पित हितचिन्तक भी खोया है।’

 

 

 

धनबाद के महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘सुषमा स्वराज जी राजनीति में वकृतत्व कौशल और अद्वितीय अभिव्यक्ति की अद्भुत सुषमा का अनायास लोप, भारतीय राजनीति और भाजपा के लिये एक अपूरणीय रिक्तता छोड़ गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व परिवार को सम्बल प्रदान करे।देश उन्हें उनके अत्यंत सरल, संवेदनशील, सशक्त, ऊर्जावान एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए सदैव याद रखेगा।’

 

 

 

 

 

इसके साथ ही उनकी मृत्यु पर अपना शोक प्रकट करते हुए धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा, ‘आदरणीया सुषमा स्वराज जी का निधन भारतीय राजनीति में ऐसी रिक्तता पैदा करने वाला है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उनका निधन राजनीति में एक युग के अवसान की तरह है। आपका मार्गदर्शन हम जैसे कार्यकर्ताओं को सदैव मिलता रहा। एक ओजस्वी वक्ता, ऊर्जावान व्यक्तित्व व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में देश में अलग पहचान बना चुकी सुषमा जी ने अपनी ईमानदारी, निःस्वार्थता व साहस के दम पर राजनीति और समाज को एक नई दिशा दी। एक अलौकिक नेता के रूप में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।’

 

 

 

 

इसके साथ ही धनबाद भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘सुषमा स्वराज जी एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ, एक मिलनसार व्यक्तित्व और एक अद्भुत प्रवक्ता थी। सुषमा स्वराज जी हिंदी ही नहीं संस्कृत के प्रति और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। हिंदी और संस्कृत से सम्बंधित गतिविधियों में वे सक्रिय रूप से जुडी थी। वे हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहा करती थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »