अंडे से लदी ट्रक लूटने वाले दो अपराधी माल सहित गिरफ्तार

AJ डेस्क: एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी, ‘अगर पुलिस चाह ले तो मंदिर के आगे पड़े चप्पल को भी चोर चुरा कर नहीं ले जा सकता।’ जी हां, ये कहावत सच हुई है वो भी झारखण्ड के रामगढ़ में। जहां कुछ समय पूर्व अंडों से भरी चोरी हुई ट्रक को सही सलामत स्थानीय रामगढ़ थाना की पुलिस ने न सिर्फ बरामद कर लिया बल्कि उस कांड को अंजाम देने वाले चार में से दो अपराधियों को भी धर दबोचा।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

जानकारी के अनुसार कल यानि मंगलवार की रात को नईसराय राष्ट्रिय उच्च मार्ग-33 के किनारे अंडों से भरे एक खड़े ट्रक को अपराधी ले उड़े। इतना ही नहीं उन अपराधियों ने उन अंडों में से लगभग साढ़े चार सौ अंडों को बरकाकाना रोड स्थित एक दुकान में भी खपा डाला। साथ ही ट्रक सहित बाकी अंडों को वहाँ से ले भागे। वहीं घटना की सूचना पर जिला के एसपी ने स्थानीय थाना के थानेदार विपिन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया। जिसके बाद टीम का नेतृत्व कर रहे रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने अपनी सूझ बूझ से कुछ ही घंटों में रांची रोड से ट्रक सहित अंडों को बरामद कर लिया।

 

 

 

 

इस दौरान पुलिस ने वहाँ से एक अपराधी कैलाश सिंह को भी धर दबोचा। कुछ ही पलों के पुलिसिया पूछ ताछ में मामले में पकडे गए आरोपी कैलाश सिंह ने न सिर्फ अपने दो और सहयोगियों की पूरी जानकारी बयां कर डाला बल्कि खपाए गए बाकी के साढ़े चार सौ अंडों का भी पता बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने बरकाकाना रोड स्थित उस होटल से उन चोरी गए साढ़े चार सौ अंडों के साथ इस अपराध के सहयोगी रहे होटल संचालक दिनेश दांगी को भी दबोच लिया गया। अब पुलिस बाकी के अपराधियों के तलाश में है। जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »