भाजपा का मिशन “अबकी बार 65 पार” पर काम शुरू

AJ डेस्क: आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव को झारखंड चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

भाजपा ने दिया है ‘अबकी बार 65 पार’ का नारा

झारखंड में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। सूबे में कमान फिलहाल रघुवर दास के हाथों में है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार झारखंड में 65+ सीटों का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने यहां ‘अबकी बार 65 पार’ का नारा दिया है।

 

 

 

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। नंवबर-दिसंबर 2014 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 जबकि उसके सहयोगी आजसू को 5 सीटें मिलीं थीं। हालांकि इसके बाद झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के 6 विधायकों ने 11 फरवरी 2015 को भाजपा का दामन थाम लिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »