ब्राह्मण बरारी बस्ती के समीप बना गोफ, गैस रिसाव से लोग दहशत में (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: देश की कोयला राजधानी धनबाद शनिवार को एक बार फिर भूमिगत आग की वजह से परेशान हो उठा। दरअसल यहाँ आज अचानक एक खेल मैदान में तेज आवाज के साथ जमीन फट गई और उसमें से तेजी से जहरीले गैस का रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव ज्यादा होने की वजह से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार झरिया के लोदना एरिया की बंद पड़ी बरारी कोलियरी के पास एक मैदान में तेज आवाज के साथ भू-धसान की घटना देखी गई। इस भू-धसान वाली जगह से भारी मात्रा में गैस का रिसाव भी होने लगा। जिससे पूरा इलाका जहरीले धुंए से घिरा गया। घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय बीसीसीएल अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद उस भू-धसान वाली जगह में मिट्टी भराई का काम शुरू करवा दिया है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह घटना हुई वहाँ रोजाना बच्चे खेलते हैं। लेकिन गनीमत रही की घटना के समय वहाँ कोई मौजूद नहीं था, वरना घटना भयावह भी हो सकती थी। दूसरी ओर इस भू-धसान और गैस रिसाव से आस पास रहने वाले लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। हम बता दें कि इस पूरे इलाके को बीसीसीएल ने पहले ही फायर जोन घोषित कर रखा है। यानि यहाँ रहना जान हथेली पर लेकर रहने जैसा ही है। लेकिन लोग मजबूरन इस डेंजर जोन में अपना जीवन बसर करने पर मजबूर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »