वर्दी में भगवान: बाढ़ में फंसे दो बच्चियों को कंधे पर बैठा बाहर निकाला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारी बारिश और बाढ़ ने देश के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं गुजरात राज्य के भी कई जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव दल पूरी मेहनत से और हर तरीके से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

वहीं बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ और पुलिसकर्मियों की मदद ली जा रही है। इस बीच रेस्क्यू का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है।

 

देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाढ़ में फंसी दो बच्चियों को कंधे में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। बच्चियों के लिए फरिश्ता बने पुलिस जवान को देखकर लोगों को हनुमान याद आ गए जिन्होंने इसी तरह अपने कंधे पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को बिठाया था।

 

 

 

 

वीडियो में चारों ओर सैलाब दिख रहा है और कमर तक भरे पानी में ही पुलिसकर्मी ने करीब डेढ़ किमी तक चलकर बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह वीडियो गुजरात के मोरबी शहर का है।

 

 

मोरबी के इस पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम पृथ्वीराज सिंह जडेजा है जिनके रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई पृथ्वीराज सिंह जडेजा के साहस और समर्पण की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »