जलाभिषेक के लिए जल भरने गया रोहित कतरी नदी में डूबा, शव बरामद

AJ डेस्क: आज सावन की अंतिम सोमवार है, लेकिन धनबाद के लिए आज की सुबह दर्द से भरी रही। दरअसल भगवान शिव पर अंतिम सोमवारी के दिन जलाभिषेक के लिए जल भरने नदी गया एक बालक डूब गया। जिससे पूरे कोयलांचल में मातम पसर गया। मामला धनबाद के कतरास का है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

जानकारी के अनुसार कतरास के झिंझीपहाड़ी बस्ती का रहने वाला 13 वर्षीय रोहित लिलौरी स्थान स्थित शिव मंदिर में जलार्पण के लिए निकले एक जुलुस के साथ नीकला था। इसी दौरान कतरी नदी में छह पुलाव के पास वह डूब गया। जुलूस में शामिल लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दिया और मदद की गुहार लगाई।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे डूबे रोहित को कतरी नदी में ढूंढने का काम शुरू किया गया। काफी मसक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद 11 बजे रोहित का शव कतरी नदी से निकाला गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »