स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम अब यूट्यूब पर भी लाइव देख सकेंगे

AJ डेस्क: अब आपको स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे कार्यक्रमो को देखने के लिए सिर्फ टीबी पर निर्भर रहने की आवस्यकता नहीं है। क्योंकि गूगल ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों का यूट्यूब पर लाइव कवरेज के लिए प्रसार भारती के साथ दीर्घकालिक सहयोग जारी रखने की मंगलवार को घोषणा कर दिया है। इसके साथ ही इसका लिंक भी गूगल सर्च पर नजर आएगा। कंपनी ने बयान में कहा कि गूगल ऑल इंडिया रोडियो और दूरदर्शन के दो दशक की सामग्रियों का गूगल आर्ट्स एंड कल्चर पर डिटिलीकरण करने की दिशा में भी काम करेगी।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

इस साझेदारी के तहत, दुनियभर के लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी परेड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का दूरदर्शन के यू-ट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण देख पाएंगे। इसके अलावा, जब उपयोगकर्ता इंडिया इंडिपेंडेंस डे के लिए सर्च करेंगे तो यू-ट्यूब के लाइव फीड का लिंक गूगल सर्च पर उपलब्ध होगा। यह सुविधा मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »