बाइकर्स गिरोह ने महिला को बनाया शिकार, सोने का चेन झपटा

AJ डेस्क: आज देश 73वां स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षा बंधन का त्यौहार भी मना रहा है। हर तरफ हर्षोउल्लास का माहौल है। इस दौरान महिलाए भारी तादात में सड़को पर निकलती दिखी। लेकिन इसका फायदा बाइकर्स गैंग ने भी खूब उठाया। देश की कोयला राजधानी धनबाद में लम्बे समय से एक्टिव इन बाइकर्स गिरोह ने आज फिर एक महिला को अपना निशाना बनाया और महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का चैन ले उड़े। चेन की कीमत 40 हजार बताई जा रही है।

 

 

 

 

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित भाग ग्राउंड के पास मोहल्ले में रहने वाली एक टाटा कर्मी की 55 वर्षीय माँ आज सुबह लगभग 10:45 बजे रक्षा बंधन की कुछ खरीददारी करने घर से अकेले निकली थी। रोज उसी रास्ते से बाजार जाने वाली उस महिला को आज तनिक भी इल्म नहीं था कि बाइकर्स गैंग उसपर न सिर्फ नजर रखे हुए है बल्कि आज वो उनका मेन टारगेट भी है। आने वाली सभी विपदाओं से अंजान महिला अभी मोहल्ले के मुख्य गेट पर पहुंची ही थी की पहले से घात लगाए बाइकर्स गिरोह के सदस्यों ने झपट्टा मारकर महिला के गले में पड़े सोने के चेन को छीन कर ले भागे।

 

 

 

 

पीड़ित महिला चीखती चिल्लाती अपने घर पहुंची। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों का हुजूम मोहल्ले में इकठ्ठा हो गया। दिनदहाड़े मोहल्ले में बाइकर्स गिरोह के इस कारनामे से सभी हतप्रभ थे। लोगों के चेहरे पर अपराधियों के आतंक का खौफ साफ़ झलक रहा था। बहरहाल पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के साथ जाकर स्थानीय जोड़ापोखर थाने में इस वारदात की लिखित शिकायत दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

 

 

बता दें कि कोयलांचल धनबाद में लंबे समय से बाइकर्स गिरोह का आतंक कायम है। आए दिन लोग इस गिरोह का शिकार बनते ही रहते है। यह गिरोह धनबाद मुख्याल स्थित मुख्य पुलिस कार्यालय के सामने भी घटना को अंजाम देने से नहीं कतराते। इतना ही नहीं इस गिरोह का मन तो इतना बढ़ चुका है कि ये पुलिस वालों को भी अपना शिकार बनाने से जरा भी गुरेज नहीं करते। जबकि पुलिस सिर्फ लकीर पीटती रह जाती है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »