खतरनाक: बाइक पर यह स्टंट देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके भी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार का एक युवक इन दिनों अपने स्टंट के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कम उम्र के लड़के सोशल मीडिया पर इसके खतरनाक स्टंट वाले वीडियो को देख कर उसी की तरह नक़ल करने का प्रयास करने में जुटे हैं। जो जानलेवा है। दरअसल यह युवक सड़को पर बड़ी ही खतरनाक ढंग से बाइक चलता है। जिसे देख कर कोई भी अपनी दांतो तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएगा।

 

 

 

 

यह युवक रोहतास जिला का रहने वाला है। इसका नाम गोलू चौबे है। यह फिल्म अभिनेता अजय देवगन से इंस्पायर है और उनके फ़िल्मी स्टंट को देख यह उसे सड़को पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के उसका नक़ल करता है। इस वीडियो में भी आप उस युवक को बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए देख पा रहे होंगे। यह वीडियो बनारस से सासाराम आते वक्त शूट की गई है। इस वीडियो में आप युवक को हाफ पैंट और हवाई चपल्ल में बड़े ही तेज गति से और बड़े ही खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। सबसे बड़ी बात इसने न तो हेलमेट पहन रखा है और न ही सेफ्टी के किसी भी मानकों का ख्याल रखा है। बता दें कि यह NH-02 है और इस सड़क पर काफी तेज गति से भारी वाहनों का आवागमन होता ही रहता है।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

यह युवक मोहनिया स्थित NH-02 पर अक्सर इस तरह का स्टंट किया करता है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता रहता है। बताया जा रहा है कि इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर देख कर यहाँ के कम उम्र वाले लड़के ठीक वैसा ही खतरनाक स्टंट करने का प्रयास में जुटे हैं। जो जानलेवा भी हो सकता है।

 

 

 

 

बाइक पर स्टंट कर रहे युवक की माने तो वह पटना से रोहतास और रोहतास से बनारस तक लगभग 20-20 किलोमीटर तक ऐसा ही स्टंट करता हुआ अक्सर आता-जाता रहता है। उसने कहा कि उसे इन स्टंट को करके बड़ा ही मजा आता है और अपने स्टंट गुरु यानि अजय देवगन जिनके फिल्मों को देख-देख कर इसने ये स्टंट करना सीखा है उनके जैसा ही बनाना चाहता है। बहरहाल हम अपने सुधि पाठकों से आग्रह करते है कि आप कतई भी इस तरह का स्टंट करने का न सोचें क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक शाबित हो सकता है। साथ ही अनल ज्योति पुलिस प्रशासन से भी आग्रह करती है कि वो इस तरह के शख्सों को ऐसा खतरनाक स्टंट करने से रोके ताकि इस तरह से स्टंट करने वाले लोगों की जान तो बचे ही काम से कम उन्हें देख कर उनके जैसा बनने की सोच रहे कम उम्र के बच्चों को भी ऐसा करने से रोका जा सके।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »