रामेश्वर जो हवाओं को छोड़ देता है पीछे, केंद्र ने अब ली उसकी सुधि (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: ‘उसैन बोल्ट’ नाम तो सुना ही होगा। अगर नहीं तो हम आपकों बता दें, उसैन बोल्ट दुनिया का वो नाम है जिसने महज 9.58 सेकेंड में 100 मीटर का रेस पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। जमैका के उसैन बोल्ट 100 मीटर रेस के सबसे तेज धावक है। ये तो था उसैन बोल्ट का परिचय लेकिन अब जिनका परिचय हम आपकों देने जा रहे है वह अद्भुत है, वह जब दौड़ता है न तो हवाएं भी उसका इस्तकबाल करती है। वह न तो कभी किसी एथलेटिक अकादमी का हिस्सा रहा है और न ही किसी कोच का शागिर्द। इसके बावजूद वह नंगे पाँव सड़क महज 11 सेकेंड में 100 मीटर का रेस चुट्की बजाते पूरा कर लेता है। उसका नाम नहीं जानना चाहेंगे?

 

 

 

 

उसका नाम है रामेश्वर गुर्जर। जी हां, रामेश्वर गुर्जर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी है। वह एक गरीब किसान परिवार से आते है। बावजूद इसके रामेश्वर बिना किसी संसाधन के नंगे पैर भाग कर इस रेस को पूरा कर लेते है। जानते है कुदरत का खेल भी बड़ा अजीब है, देश में आज भी कई प्रतिभाएं संसाधनों की कमी की वजह से दम तोड़ देती है। उनकी खराब आर्थिक स्थितियां उनके सपनों के पंखों को उड़ान भरने से पहले ही कुतर डालती है। रामेश्वर के साथ भी कुछ यही हालात थे लेकिन लगता है अब उसके सपनो को एक बार फिर उड़ान भरने का मौका मिल जाएगा। कैसे तो आइये बताते है-

 

 

 

 

दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहन ने रामेश्वर गुर्जर का एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहन ने इस युवा की मदद करने के लिए केंद्रीय युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री किरेन रिजिजू से अपील भी की है।

 

देखें वीडियो-

 

 

बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने इसमें लिखा है, “भारत को १प्रतिभाशाली व्यक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है। सही अवसर और सही मंच मिले तो, वे इतिहास बना सकते हैं!” इसके साथ ही शिवराज सिंह ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू को टैग करते हुए लिखा है, “आपसे आग्रह है कि इस महत्वाकांक्षी एथलीट के कौशल को आगे बढ़ाने के लिए इसका समर्थन करें।”

 

 

 

 

शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट का असर भी जल्द ही देखने को मिला। उनके ट्विट का जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “शिवराज सिहं जी कृपया किसी से बोलकर उसे मेरे पास भेजें। मैं उसे एक एथलेटिक अकादमी में रखने की व्यवस्था करूंगा।” बता दें कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 60 हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं।

 

 

 

वहीं एमपी के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि अगर इस युवा को पर्याप्‍त ट्र‍ेनिंग और संसाधन मिले तो वह 100 मीटर की दौड़ को 9 सेकेंड में भी पूरा कर सकता है। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राजधानी भोपाल भी बुलाया गया है। बता दें कि दुनिया में सबसे तेज 100 मीटर रेस को दौड़ने का रिकॉर्ड जमैका के उसैन बोल्‍ट के नाम दर्ज है। उसैन बोल्‍ट ने 100 मीटर की रेस को 9.58 सेकेंड में पूरा करके इस रिकॉर्ड को स्थापित किया है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »