जान पर खेल पुलिस अधिकारी ने पानी में छलांग लगा युवक को बचाया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के रोहतास जिला में एक थाना है, इंद्रपुरी थाना। इस थाने में एक एएसआई तैनात है संतोष कुमार। इन्होंने एक ऐसा काम किया है जिससे लोग अब इन्हें एक हीरो के रूप में देखने लगे है। दरअसल बिहार में इन दिनों सभी नहर और नदियां बाढ़ की वजह से उफनाई हुई है। नदियों और नहरों का रौद्र रूप देख कर लोग इन दिनों इसमें उतरना तो दूर उसके पास भी भटकने से कांप उठते हैं। लेकिन उन्ही में से एक नहर में डूब रहे एक युवक को बचाने के लिए एएसआई संतोष कुमार ने न सिर्फ उफनाई नहर में बिना अपनी जान की परवाह किये बिना छलांग लगा दी बल्कि कुछ सौ मीटर दूर तक तैर कर डूब रहे उस युवक को बाहर तो निकाला ही उन्होंने अचेत हो चुके उस युवक को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान भी बचा ली।

 

 

 

इस घटना का एक वीडियो है जिसमें दिख रहा है कि एक पुल के ऊपर एक बाइक दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। एक युवक घायल अवस्था में पुल पर बैठा है। वहीं पुल पर दर्जनों व्यक्ति पुल के नीचे नहर में डूब रहे एक युवक को देख कर बचाने की गुहार लगा रहे है। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो शख्स एक युवक को पुल से कुछ दूरी पर उस नहर से बाहर निकाल उसे होस में लाने का प्रयास कर रहे है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

दरअसल हुआ ये की शनिवार को एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर तुतला धाम से लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक इंद्रपुरी थाना के पास NH- 02 पर बने पुल पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना के दौरान बाइक चला रहा युवक और उसके पीछे बैठा शख्स पुल से नीचे नहर में जा गिरा। जबकि एक युवक पुल पर ही घायल होकर गिर गया। दुर्घटना देख सड़क के आस-पास मौजूद दर्जनों लोगों की भीड़ वहाँ जमा हो गई। वहीं दुर्घटना की तेज आवाज पास में ही स्थित इंद्रपुरी थाना तक भी पहुंची। इस आवाज को सुन थाने में मौजूद एएसआई संतोष कुमार तुरंत दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक युवक को पुल पर घायल अवस्था में देखा। जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजने का इंतजाम किया।

 

 

 

साथ ही उन्होंने एक युवक को पुल के नीचे नहर की तेज धार में डूबते और बहते देखा। इसके बाद उन्होंने वही किया जो उन्होंने पुलिस की नौकरी ज्वाइन करते वक्त सपथ लिया था। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किये बिना उस उफनती नहर की तेज धारा में छलांग लगा दी।

 

 

 

इसके बाद वो कई सौ मीटर तक नहर तेजी से तैर कर डूब रहे उस युवक तक पहुंचे और उसे खिंच कर बाहर निकालने लगे। इसी बीच भीड़ में मौजूद एक युवक ने भी साहस का परिचय देते हुए आगे आकर उनकी मदद की इसके बाद उन्होंने युवक को बाहर नीकला। लेकिन युवक अचेत हो चुका था। उसकी सांसे भी बंद हो चुकी थी। लेकिन बहादुर एएसआई संतोष कुमार ने हिम्मत नहीं हरा। उन्होंने पुलिस की ट्रेनिंग के दौरान सिखाए गए ऐसे हालात में प्राथमिक उपचार को न सिर्फ याद रखा था बल्कि उसका इस्तेमाल कर उन्होंने उस अधमरे युवक को पुनः होश में भी ले आए।

 

 

 

इसके बाद से ही लोगों में एएसआई संतोष कुमार के इस बहादुरी के किस्से सुनाई देने लगे। वहीं नहर में गिरे दूसरे युवक जिसका नाम अर्जुन बताया जा रहा था उसकी लाश आज कुछ दुरी पर बरामद किया गया है। मृतक डेहरी का रहने वाला था। वहीं पुल पर घायल अवस्था में मिला युवक अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। कुल मिलाकर इस दुर्घटना में एएसआई संतोष कुमार की वजह से तीन में से दो लोगों की जिंदगियां बच गई।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »