धनबाद निगम के रिश्वतखोर सहायक अभियंता को ACB ने 17 हजार रु के साथ दबोचा

AJ डेस्क: एक लंबे अंतराल के बाद एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद ने धनबाद नगर निगम में एक बड़ा ट्रैप किया है। ACB ने यहाँ छापा मार कर यहाँ सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत मनोज कुमार को 17 हजार 5 सौ रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार मोहित सिंह नामक एक ठेकेदार द्वारा एसीबी धनबाद को शिकायत मिली थी कि नगर निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार एक निर्माण कार्य की निविदा के बदले में घूस के रूप में एक मोटी रकम की मांग कर रहे है। जिसके बाद एसीबी धनबाद ने शिकायत की सत्यता की जाँच की। जिसमें मामला सत्य पाया गया। इसके बाद एसीबी की एक विशेष टीम तैयार की गई। जिसने आज नगर निगम धनबाद में आरोपी को गिरफ्त में लेने के लिए सादे लिबास में फील्डिंग सजाया। आज तय समय पर जैसे ही आरोपी अभियंता मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता मोहित सिंह से घूस के 17 हजार 5 सौ रूपये लिए, वैसे ही वहाँ पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

 

 

 

 

इसके बाद तो जैसे नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहाँ काम कर रहे कर्मचारी से लेकर वहाँ पहुंचे आम जनता सभी में इस मामले को जानने की उत्सुकता साफ़ देखी जा रही थी। इसी बीच एसीबी की टीम ने गिरफ्तार सहायक अभियंता के कार्यालय को अच्छी तरह खंगाला। टीम ने अभियन्ता के कार्यालय से कई कागजातों को भी जप्त किया है। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर उसके सरकारी आवास चली गई। जहां टीम मामले की छानबीन में जुटी है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि धनबाद नगर निगम की तरफ से 70 लाख रूपये की एक निविदा निकाली गई थी। लेकिन गिरफ्तार अभियन्ता निविदा के एवज में शिकायतकर्ता व ठेकेदार मोहित सिंह से निविदा के कुल रकम का 3 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांग रहे थे। जिसके बाद 17 हजार 5 सौ रूपये के रिश्वत पर मामला तय हुआ था लेकिन ठेकेदार मोहित सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से कर दी।

 

 

 

वहीं छापेमारी में शामिल एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि मामले की शिकायत की गई थी। मामले के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिसमें नगर निगम के सहायक अभियंता को 17 हजार 5 सौ रूपये के घूस के रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »