डीजीपी पांडे ने कहा- अकेला घुमता हूँ कोई गोली मार दे, छपरा प्रकरण में केस दर्ज (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के छपरा जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में कल मंगलवार को SIT के दारोगा और एक जवान की गोली मारकर हुयी हत्या के मामले में वहां के जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण, उनके पति, भतीजा सहित कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ है। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे इस घटना से न सिर्फ मर्माहत हैं बल्कि अपराधियों के प्रति आक्रोशित भी हैं।

 

 

 

 

छपरा घटना के बाद बिहार के DGP किस कदर आक्रोशित हैं, इसे आप खुद वीडियो में देखें। DGP श्री पांडे ने कहा कि प्रदेश की जनता जाति और मजहब से ऊपर उठकर अपराधियों के खात्मा के लिए पुलिस का साथ दें। उन्होंने कहा कि कोई कायर गोली मारकर भाग जाता है। DGP भी अकेले घुमते हैं कोई गोली मार दे। इसे क्या कहा जा सकता है।

 

 

 

 

देखें वीडियो-

 

 

आपको बता दें कि कल मंगलवार को छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में SIT टीम पर हमला हुई थी जिसमे एक दारोगा और एक जवान की मृत्यु हो गयी थी। गोलीबारी में जख्मी SIT दारोगा विकास कुमार सिंह के बयान पर जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण, उसके पति अरुण सिंह और भतीजा सुबोध सिंह सहित सात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है।

 

 

 

 

इधर शहीद दारोगा मिथिलेश का शव उसके पैतृक आवास आरा के चँदवा पहुंच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। भोजपुर के SP सुशील कुमार शहीद के आवास पर पहुंच गए हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »