नियंत्रण सीमा पर शहीद हुआ रोहतास का लाल रवि रंजन

AJ डेस्क: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना से मुकाबला करते वक्त रोहतास जिले का एक लाल शहीद हो गया है। मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा कृष्णा घाटी और मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग की गई थी। जिसका भारतीय सेना ने भी मुँहतोड़ जवाब दिया था। लेकिन इस दौरान पाक की तरफ से अचानक हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान लांसनायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गये।

 

 

 

 

36 वर्षीय रवि कुमार बिहार के रोहतास जिला स्थित डेहरी थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा निवासी रामनाथ सिंह यादव के द्वितीय पुत्र हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी रीता देवी व दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। वहीं अपने गांव के लाल की शहादत पर गांव के लोगों अपने को खोने का दर्द तो है ही लेकिन दूसरी ओर लोगो को अपने इस वीर सपूत पर नाज भी है। शहीद रविरंजन के दो पुत्र, शशि ( 11 वर्ष) और पीयूष (5 वर्ष) तथा एक बेटी जिसका नाम सपना है।

 

 

 

जैसे ही रविरंजन के शहीद होने की खबर आई उनके परिवार में चीख पुकार मच गया। वहीं उनकी माँ कौशल्या देवी और शहीद की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ अभियान चलाने में असफल रहे पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान पाकिस्तान सीजफायर का लगातार उलंघन कर सिमा पर नापाक हरकतें कर रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »