अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डॉक्टर और पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाया
AJ डेस्क: धनबाद पुलिस की इन दिनों किरकिरी हो रही है। दो अलग अलग आपराधिक वारदात के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धनबाद के डॉक्टर और पत्रकार आंदोलित हो उठे हैं। आंदोलनकारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना काम किया।


कतरास के संजीवनी नर्सिंग होम पर एक युवक पहले तो पिस्टल लहरा कर वहां दहशत का माहौल बनाता है। इसकी सूचना मिलने के बाद भी पुलिस इसे गम्भीरता से नही लेती है। परिणाम यह होता है कि वह अपराधी पुनः नर्सिंग होम पर धमक पड़ता है और कई राउंड गोली चला वहां दहशत का माहौल बना देता है। अब पुलिस लकीर पीट रही है, जबकि गोली चलाने वाला फरार हो चुका है।


बाघमारा पुलिस अनुमंडल के तेतुलमारी क्षेत्र में ही एक पत्रकार की बेटी पर अपराधी एसिड फेंक उसे जख्मी कर आराम से निकल जाते हैं। बच्ची पर एसिड अटैक करने वाले अपराधियों को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है लेकिन पुलिस अब तक अपराधियो को गिरफ्तार नही कर सकी है। पुलिस की लापरवाही और अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पत्रकारों ने आज काला बिल्ला लगाकर समाचार संकलन किया। पत्रकार तेतुलमारी थाना प्रभारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दूसरे चरण में पत्रकार शनिवार को तेतुलमारी थाना के समक्ष धरना पर भी बैठेंगे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…




Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
