उभरती प्रतिभाओं की हत्या की राजनीति का होगा विरोध: पूर्णिमा

AJ डेस्क: पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेसी नेता स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने आज झरिया विधान सभा क्षेत्र का धुँवाधार दौरा कर चुनावी माहौल बनाने का प्रयास किया। इस क्रम में पूर्णिमा सिंह ने कहा कि कोयलांचल में उभरती प्रतिभाओं से घबराकर हत्या की राजनीति की परम्परा का वह खुलकर विरोध करेंगी।

 

 

 

 

 

झरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पहले से ही कयास लगा रहे हैं कि स्व नीरज सिंह की पत्नी इस बार झरिया से अवश्य चुनाव लड़ेंगी। वहीं सिंह मेंशन ने भी एक रणनीति के तहत संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को क्षेत्र में उतारा है।

 

 

 

 

स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने आज झरिया के कपड़ा पट्टी जाकर वस्त्र व्यापारियों के साथ बैठक की। पूर्णिमा सिंह ने व्यापारियों की परेशानी को सुना। दौरा के क्रम में वह अग्नि प्रभावित घनुडीह भी गयीं। भू-धसान प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर पूर्णिमा सिंह उनकी समस्याओं से अवगत हुई और वहां एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

 

 

 

 

अपने झरिया भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्णिमा सिंह ने बनियाहीर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजू पांडे, कवि तैयब खान और रंजीत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »