डॉ रामेश्वर उराँव बने झारखण्ड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी बने

AJ डेस्क: झारखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनाव के पहले पार्टी आलाकमान ने डॉ रामेश्वर उरांव को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने संगठन का ढांचा उसी के मुताबिक खड़ा करने का प्रयास किया है। सूबे में कांग्रेस के 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे। डॉ अजय कुमार के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस के भीतर नए अध्यक्ष की सरगर्मी से तलाश जारी थी। प्रदेश अध्यक्ष और पांच कार्यकारी अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग चुका है। अब केवल औपचारिक घोषणा बाकि है।

 

 

 

डॉ अजय कुमार लोक सभा चुनाव के वक्त से ही विवादों में घिर चुके थे। बाद में यह विवाद खुलकर सतह पर भी आ चुका था। डॉ अजय और सुबोध कान्त सहाय के समर्थकों के बीच झड़प भी शुरू हो चुकी थी। प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में डॉ अजय कुमार के जाने का कयास लगना शुरू हो गया था। अंततः डॉ अजय कुमार ने पार्टी आला कमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे वहां स्वीकृत भी कर लिया गया।

 

 

 

 

डॉ मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेवारी सम्भाल चुके डॉ रामेश्वर उरांव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। सूत्रों ने बताया कि राजेश ठाकुर, कमलेश महतो, इरफ़ान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान को इस नई टीम में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सूबे के पांच प्रमंडल एक एक कार्यकारी अध्यक्ष के जिम्मे होगा जो वहां चुनावी रणनीति के तहत पार्टी प्रत्याशी का नैय्या पार लगाने का काम करेंगे। कांग्रेस आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सूबे में नई कमिटी का गठन कर रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »