धनबाद में अपराधियों के बीच चली गोली, एक जख्मी, PMCH में भर्ती

AJ डेस्क: धनबाद के केंदुआ डीह काली बस्ती के समीप आज आपराधिक चरित्र के लोगों के बीच गोली चली है। जिसमे हाल ही में जेल से बाहर आया धर्मा को दो गोली लगी है। पुलिस ने धर्मा को PMCH में भर्ती करा दिया है।

 

 

 

 

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के काली बस्ती CISF चेकपोस्ट से थोड़ी दूरी पर आज धर्मा पर गोली चली है। घटना के वक्त धर्मा शराब के नशे में था। केंदुआडीह थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर बीर कुमार ने बताया कि धर्मा हाल ही में जेल से बाहर आया है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक जख्मी या उसके परिजनों ने किसी हमलावर का नाम नही लिया है लेकिन पुलिस जांच में एक छोटू का नाम आ रहा है। बताया जाता है कि छोटू भी अपराधी चरित्र का है। पुलिस फ़िलहाल आपसी रंजिश में गोली चलने की बात मान अपना अनुसन्धान बढ़ाए हुए है।

 

 

 

 

सूत्रों ने बताया कि घटना के पहले धर्मा के साथ दो और व्यक्ति बैठकर शराब पिए थे। खाने पीने के क्रम में इनके बीच विवाद बढ़ा। बाद में उन्होंने धर्मा को दो गोली मार दी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »