तेजाब से हमला: दो गुटों के बीच भिड़ंत में तेजाब से हमला, महिला सहित 13 झुलसे

AJ डेस्क: बिहार से बड़ी घटना सामने आई है यहां के वैशाली जिले में तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि वैशाली दाउदनगर में दो ग्रुप के बीच हुई लड़ाई में एक गुट ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजाब से हमला कर दिया, इस घटना में 13 लोग झुलस गए हैं इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे छेड़छाड़ की बात कही जा रही है, बताते हैं कि एक पक्ष ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के दबंग लोगों ने उनपर तेजाब से हमला कर दिया, इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप हैं।

 

 

घटना वैशाली जिले के दाउदनगर में सामने आई है, यहां के एसडीपीओ के मुताबिक-‘एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे पर एसिड से हमला किया। घायलों का इलाज स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।’

 

 

 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दाउदनगर गांव में छेड़छाड़ी का विरोध करने वाले लोगों पर तेजाब से हमला करने की वारदात सामने आई है, इस हादसे में पीड़ित पक्ष के करीब 13 लोग घायल हुए हैं, इन घायल लोगों को तुंरत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से सभी को हाजीपुर के बड़े हॉस्पिटल में भेजा गया है, जहां उनका ट्रीटमेंट जारी है।

 

 

तेजाब हमले में घायल लोगों में 3 महिलाएं भी है जो बुरी तरह से झुलस गई हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे पीड़ित पक्ष की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी,जिससे गांव में तनाव हो गया था इस घटना का विरोध पीड़ित पक्ष ने किया था जिसके चलते दूसरे पक्ष ने इस तेजाब कांड को अंजाम दे डाला।

 

 

 

बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान हमलावर पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामल की जांच जारी है, वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव पसरा हुआ है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »