पाक की गीदड़ भभकी, रेल मंत्री ने तो भारत संग आखिरी युद्ध की बात कह डाली (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धारा 370 के हटने के बाद पाकिस्तान बौखलहाट में है। पीएम इमरान खान, हों या उनके मंत्री हो हर किसी की भाषा एक जैसी अब भारत को सबक सिखा देंगे। इमरान खान ने पाकिस्तानी जनता को संबोधित करते हुए यहां तक कहा कि अब तो पीएम मोदी ने तारीखी गलती की है जिसे हम दुरुस्त करेंगे। इसके साथ ही परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि दुनिया को भी गौर करना चाहिए कि नुकसान किस हद तक होगा। इन सबके बीच रेल मंत्री शेख राशिद के बयान पर भी गौर करने की जरूरत है।

 

 

 

 

अब जैसे वजीरे आजम इमरान खान आपे से बाहर जाकर बदजुबानी पर उतर आए हैं, ठीक वही हाल रेल मंत्री शेख राशिद का है। वो कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध होगा जो आखिरी होगा। इसके साथ ही वो कहते हैं कि ऐसा लगता है कि अक्टूबर या उसके बाद वाले महीने नवंबर में जंग छिड़ सकती है।

 

 

 

पाकिस्तान के न्यूज चैनल दुनिया टीवी के मुताबिक शेख राशिद ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि अब हालात कंट्रोल से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर लड़ाई होती है उनके मुताबिक अक्टूबर या नवंबर के महीने में हम जंग में जा सकते हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

शेख राशिद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार, कश्मीर के मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। वो आगे कहते हैं कि हर एक पाकिस्तानी कश्मीरियों के साथ है और उनकी लड़ाई में अंतिम सांस तक शामिल रहेगा। शेख राशिद के बयान को एक पत्रकार ने साझा भी किया है। रेल मंत्री बोलते बोलते बहुत कुछ बोल गए उन्हें शायद अहसास नहीं रहा कि वो एक जिम्मेदार पद पर आसीन हैं।

 

 

 

 

शेख राशिद जब हाल ही में लंदन गए थे तो उन पर अंडे फेंके गए, यही नहीं उनके साथ जमकर मारपीट हुई। दरअसल उन्होंने परमाणु युद्ध का राग अलापा था। यही नहीं पीओके के बारे में बोलते हुए कहा अगर भारत की तरफ से किसी तरह की हिमाकत की गई तो जंग इस तरह की शक्ल लेगा कि नक्शा ही बदल जाएगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »