पूर्णिमा सिंह का झरिया में जन सम्पर्क अभियान जारी

AJ डेस्क: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेसी नेता स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह का झरिया में जन सम्पर्क अभियान जारी है। झरिया के व्यापारी वर्ग में पूर्णिमा सिंह सघन रूप से अभियान छेड़े हुए है।

 

 

 

 

झरिया विधान सभा क्षेत्र से पूर्णिमा सिंह चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं। इसलिए झरिया के अलग अलग क्षेत्रो का दौरा करते हुए वह सभी वर्ग के बीच अपनी पैठ बनाने के प्रयास में जुट गयी है। आज उन्होंने वार्ड नम्बर 34 के झरिया बस्ताकोला क्षेत्र में वहां की पार्षद गौरी देवी के आवास पर बैठक कर आगामी चुनाव पर चर्चा की।

 

 

 

 

इसके बाद पूर्णिमा सिंह का काफिला झरिया गद्दी मोहल्ला के गद्दी मार्केट पहुंचा। वहां पूर्णिमा सिंह ने सभी व्यापारियों के साथ बैठक की। इसके बाद साहू समाज के अध्यक्ष देवी साहू के साथ पूर्णिमा सिंह ने सब्जी पट्टी का दौरा किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »