बरोरा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा प्रखंड स्थित बरोरा थाना में आज मुहर्रम और कर्मा पूजा को देखते हुए शांति समिति की बैठक की गई। ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराया जा सके।

 

 

त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। एक के बाद एक त्यौहार सर पर है। ऐसे में धनबाद पुलिस के ऊपर विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी और भी बढ़ गई है। पुलिस जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने में जुट गई है। जिसको लेकर जिला के थानों में शांति समिति की बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ ही दिनों में मुस्लिमो का पाक त्यौहार मुहर्रम और हिंदुओं का कर्मा पर्व मनाया जाना है। आज इन्ही त्योहारों को लेकर बरोरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावा दोनों धर्मो को मनाने वाले लोग और बुद्धिजीवियों ने शिरकत किया। इस बैठक में दोनों त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की गई।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »