चेन स्नैचर चढ़ा भीड़ तंत्र के हत्थे, हुई जमकर धुनाई, पहुंचा हाजत (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: राजधानी दिल्ली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो शायद चेन स्नैचर्स में थोड़ी दहशत पैदा कर सकता है। बाइक पर महिला की चेन छीनने की कोशिश करने वाला शख्स पकड़ा जाता है और उसकी अच्छी तरह से पिटाई की जाती है। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया। यह मामला दिल्ली के नागलोई इलाके का है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोहल्ले में दो महिलाएं खड़ी हैं, तभी बाइक पर 2 शख्स आते हैं और पीछे बैठा शख्स महिला की चेन छीनने की कोशिश करता है। उनके लिए यहां तक सह ठीक रहता है, लेकिन इससे आगे की गतिविधि को वो सही से अंजाम नहीं दे पाते हैं। बाइक चलाकर रहा शख्स बाइक स्टार्ट नहीं कर पाता और लड़खड़ा जाता है। इसी का फायदा उठाकर महिला और उसकी बेटी उसे बाइक से नीचे गिरा लेती हैं।


इसी दौरान बाइक चलाने वाला शख्स बाइक वही छोड़कर भाग जाता है। जबकि जिस शख्स को पकड़ा जाता है, उसे पब्लिक अच्छे से पीटती है। चेन स्नैचरों को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
देखें वीडियो-
पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान अब्दुल शमशाद और विकास जैन के रूप में की गई है। इन्होंने दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। जांच के दौरान यह पता चला कि वे कई आपराधिक मामलों में शामिल थे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने पहले दो सोने की चेन, तीन मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन चुराए हैं। आगे की जांच जारी है।


हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
