मुखिया अपने देवर संग दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की जाँच शुरू

AJ डेस्क: झारखण्ड के हजारीबाग में एसीबी ने बड़ा ट्रैप करते हुए आज विष्णुगढ़ स्थित नवादा के मुखिया यशोदा देवी और उसके देवर निर्मल कुमार को 10 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखिया अपने देवर की मदद से वार्ड सदस्य से डोभा निर्माण के बाद बकाये रुपयों के भुगतान के एवज में यह घूस ले रही थी। फ़िलहाल एसीबी की टीम मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

 

 

हजारीबाग एसीबी के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि मुखिया यशोदा देवी वार्ड सदस्य नूरजहां से दो डोभा के निर्माण में बकाया 90 हजार की राशि के भुगतान के एवज में 10 हजार रूपये घूस की मांग कर रही थी। वार्ड सदस्य नूरजहां ने इस मामले की लिखित शिकायत एसीबी कार्यालय को दिया था। मामले के सत्यापन के बाद एसीबी के डीएसपी विजय शंकर के नेतृत्व में टीम विष्णुगढ़ भेजी गई। जहां टीम ने मुखिया यशोदा देवी एवं उसके देवर निर्मल कुमार को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया।

 

 

 

बता दें कि गिरफ्तार मुखिया का देवर निर्मल कुमार एक पोस्टमैन है। बताया गया है कि मनरेगा योजना से रुपये 2 लाख 10 हजार की लागत से दो डोभा का निर्माण कराया गया था। इसमें 90 हजार की राशि बकाया था। इसी के भुगतान के लिए घूस की मांग की गई थी। फ़िलहाल एसीबी पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »