महाराष्ट्र और हरियाणा वि स चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है किसी क्षण

AJ डेस्क: चुनाव आयोग आज यानि शनिवार दोपहर तक महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसे लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों के अनुसार आयोग फिलहाल झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करेगा।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा और महाराष्ट्र में 27 अक्टूबर से पहले पहले चुनाव हो सकते हैं। चुनाव की तरीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में आचारसंहिता लागू हो जाएगी। महाराष्ट्र में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना पहले ही चुनाव मोड में दिख रही है। ये दोनों ही पार्टियों अपने वोटरों तक पहुंचने के लिए पद यात्रा से लेकर सभाओं का आयोजन कर रही हैं। बीजेपी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पिछले ही महीनें महा जन आदेश यात्रा निकाली थी। वहीं, पीएम मोदी ने भी शुक्रवार को एक रोड शो और एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी को एक बार फिर सत्ता में लाने की मांग की।

 

 

महाराष्ट्र के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 288 में से 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी तरह हरियाणा में भी बीजेपी को बहुमत हासिल हुआ था। इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आने की कोशिश करेगी तो वहीं कांग्रेस इन दोनों राज्यों में कम होती साख को दोबारा हासिल करने की कोशिश करेगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »