महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 को वोट एवम 24 अक्टूबर को काउंटिंग

AJ डेस्क: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। 21 अक्टूबर को दोनों महाराष्ट्र और हरियाणा राज्यों में चुनाव होने हैं। दोनों राज्यों में सिंगल फेज में चुनाव कराए जाएंगे। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। 27 सितंबर को नॉमिनेशन की जाएगी इसकी स्क्रूटनी की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तक की है।

 

 

चुनाव आयोग के प्रमुख सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा और महाराष्ट्र के 5 सालों के विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर और 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

 

 

 

 

अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में कुल 1.82 रजिस्टर्ड मतदाता हैं जबकि महाराष्ट्र में कुल 8.94 पंजीकृत मतदाता हैं। महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर गढ़चिरौली और गोंडिया में भारी मात्रा में विशेष सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

 

 

 

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 सदस्यों वाले विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं जबकि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। फिलहाल दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं।

 

 

विधानसभा चुनावों के अलावा विभिन्न राज्यों के 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के कुल 64 सीटों पर उप चुनाव 21 अक्टूबर को ही होंगे। इनके परिणाम भी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही आ जाएंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »