ICAI मुख्यालय पर CA के छात्रों का प्रदर्शन, कॉपी पुनर्मूल्यांकन की है मांग (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली स्थित ICAI मुख्यालय सहित अन्य प्रान्तों में स्थित इसके कार्यालयों पर CA के छात्र धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलित छात्रों की मांग है कि ICAI में कॉपी पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था लागू की जाए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।

 

 

 

 

हाल ही में एक छात्र को मिली नम्बर के बाद कॉपी पुनर्मूल्यांकन की मांग तेज हो उठी है। सूत्रों का कहना है कि छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नही था। उसकी कॉपी के मूल्यांकन में भारी त्रुटि की बात सामने आयी भी लेकिन इसके बावजूद उसके नम्बर में कोई सुधार नही किया गया क्योंकि संस्थान में पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान ही नही है। इसके बाद CA के छात्र आंदोलित हो उठे और उन्होंने ICAI प्रबन्धन से कॉपी पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए देश भर में धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन शुरू कर दिया।

 

देखें वीडियो-

 

 

इधर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि छात्रों की मांग जायज है। सभी राजनैतिक पार्टियों को छात्रों का साथ देना चाहिए। इसमें राजनीतिक लाभ नही देखना चाहिए। बल्कि ICAI और छात्रों के बीच चल रही विवाद का समाधान ढूँढना चाहिए। आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा भी छात्रों की मांग को जायज ठहराते हुए ICAI को उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात करते हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »