वहशीपन: दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कल यानि मंगलवार की शाम धनबाद में दो सगी बहनों को पहले अगवा किया गया। इसके बाद एक स्कूल में ले जाकर देर रात तक दोनों बहनों के साथ बारी-बारी से 4 लड़कों ने रेप किया। बाद में सभी युवक वहाँ से फरार हो गए। मामला केंदुआडीह थाना क्षेत्र का है।

 

 

दो नाबालिग सगी बहने कल शाम बाजार से घर लौट रही थी। तभी आकाश नामक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ उन्हें रास्ते में रोक कर दोनों को बाइक से अगवा कर केंदुआडीह के ही राजकीय मध्य विद्यालय जो बंद पड़ा था उसके कमरे में ले जाते है। और कल देर रात तक उन दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म करते है। दोनों बहनों की सिसकियां जब वहां से गुजरते लोगों ने सुनी तब उन नाबालिग बहनों की जान बच सकी। वहीं तब तक आरोपी सभी युवक मौका देख कर वहाँ से फरार हो चुके थे।

 

देखें वीडियो-

 

 

स्कूल के कमरे के फर्स पर पड़े खून के धब्बे कल रात यहाँ हुई वारदात की कहानी को चीख-चीख कर बयां कर रहे है। वहीं आज सुबह मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों पीड़ित बहनों को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा। केंदुआडीह थाना प्रभारी वीर कुमार ने बताया कि दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

 

पीड़ित बहनों ने बताया कि उन चारों दरिन्दों में से एक को वो पहचानती थी। उसका नाम आकाश कर्मकार है। वो बसेरिया तालाब के तरफ का रहने वाला है। बाकी तीन लड़के उसी शख्स के साथ दो अलग-अलग बाइक पर वहाँ आए थे। नाबालिगों ने बताया कि इस दौरान उन चारों दरिन्दों ने इनके साथ मारपीट भी किया।

 

 

फिलहाल इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने जहां पुलिस को सकते में डाल रखा है तो वहीं लोगों में भी इस मामले को लेकर खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »