मुकेश अंबानी 8 वीं बार पुनः देश के सबसे अमीर इंसान बने (देखें पूरी लिस्ट)

AJ डेस्क: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 8वी बार देश के सबसे अमीर इंसान बने हैं। आईआईएफएल और हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2019 में अंबानी को ये स्थान मिला है।

 

 

इस लिस्ट में 1 हजार करोड़ रुपए से ऊपर की दौलत वाले लोगों को ही शामिल किया गया था। लिस्ट में गौतम अडानी 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी दौलत 22300 करोड़ रुपए बढ़कर 94500 करोड़ रुपए हो गई है। मुंबई और दिल्ली अमीरों के रहने के सबसे बड़े स्थान है। इस बार लिस्ट में 29 नए अमीर शामिल हुए हैं।

 

 

 

 

लिस्ट में मुकेश अंबानी को पहला स्थान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी की कुल दौलत 3.8 लाख करोड़ रुपए है। अंबानी की दौलत में 3 फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं लंदन स्थित एसपी हिंदुजा एंड फैमेली 1.86 लाख करोड़ रुपए की दौलत के साथ दूसरे स्थान पर है। इनकी दौलत में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

 

 

वहीं विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी 1.17 लाख करोड़ रुपए की दौलत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रेमजी की दौलत में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन एलएन मित्तल 1.07 लाख करोड़ रुपए की दौलत के साथ चौथे स्थान पर हैं।

 

 

यहां देखिए देश के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट-

 

 

हुरून की लिस्ट में महिलाओं में सबसे अमीर रोशनी नादार हैं। पिछले साल लिस्ट में 831 अमीर थे इस साल इनकी संख्या बढ़कर 953 हो गई है। इस साल अमीरों की दौलत में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

 

 

इन अमीरों में 246 मुंबई में रहते हैं। वहीं 175 दिल्ली और 77 बंगलूरू में रहते हैं। 25 साल के रितेश अग्रवाल जो ओयो रूम के फाउंडर हैं इस लिस्ट में 7500 करोड़ रुपए की दौलत के साथ सबसे युवा अमीर हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »