“लखपति किसान योजना” के साथ जुड़े 30 गांव के किसान, होगी आर्गेनिक खेती

AJ डेस्क: कांग्रेस के नेता सह जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह ने आर्गेनिक खेती के फार्मूला से हरी सब्जी उत्पादन करने के लिए लखपति किसान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 30 किसानों ने टमाटर की खेती शुरू भी कर दी है। जिप सदस्य अशोक सिंह का कहना है कि वह खेत से ही किसानों द्वारा उपजाए गए उत्पाद उचित मूल्य पर खरीदेंगे। इस योजना से बेरोजगार युवाओं को खेत खलिहान से जोड़ने का अवसर भी मिलेगा। किसानों की आय दोगुना करने के लिए इस योजना को लांच किया गया है। यह खेती पूरी तरह आर्गेनिक होगी जिसमें किसी तरह के रसायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि योजना से जुड़े किसान टमाटर की खेती शुरू भी कर चुके हैं। गोबिन्दपुर में फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट का काम तेजी से चल रहा है। सालों भर किसान द्वारा उपजायी गयी सब्जियां खरीदी जायेगी। गोबिन्दपुर के रोत्रा गांव में योजना के तहत खेती शुरू हो गयी है। आस पास के भी गांव के किसान जल्द ही इस योजना के साथ जुड़ जाएंगे।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें धनबाद विधान सभा क्षेत्र से टिकट देती है तो वह चुनाव भी लड़ेंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »