आतंक और विवाद का पर्याय बन चुके विधायक ढुल्लू ?

AJ डेस्क: धनबाद का बाघमारा विधान सभा क्षेत्र चुनाव के पहले ही अशांत होता दिख रहा है। भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो आए दिन किसी न किसी विवाद में पड़कर सुर्खियों में रह रहे हैं। कोयलांचल में भाजपा की भद्द पीट रही है। भाजपा के शीर्ष नेता ढुल्लू प्रकरण पर गजब की चुप्पी साधे हुए हैं।

 

 

वैसे तो यह विधायक शुरू से ही किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहने का आदि हो चुका है लेकिन इन दिनों जब विधान सभा चुनाव सर पर है तब ढुल्लू के नाम पर रोज एक नया बखेड़ा खड़ा होने से धनबाद भाजपा की भी किरकिरी हो रही है। भले ही जिला के अन्य भाजपा नेता ढुल्लू प्रकरण पर मौन साधना बेहतर समझते हों लेकिन इससे नुकसान भाजपा की ही हो रही है। भाजपा इससे अपना पल्लू भी नही झाड़ सकता और जिला भाजपा में ऐसा कोई पर्सनाल्टी भी नही दिख रहा जो विधायक ढुल्लू या पार्टी के शीर्ष नेताओं को नसीहत दे सके।

 

 

 

 

जिला के हार्ड कोक भठा के संचालकों ने विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल दिया था। विवाद का वजह लोडिंग के नाम पर रंगदारी टैक्स बढ़ाने की बात। इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन विधायक के खिलाफ दिल्ली तक मोर्चा खोला। हार्ड कोक भट्ठा के संचालको और विधायक के बीच छिड़ी जंग का दुष्परिणाम भी सामने आया।

 

 

 

 

कतरास में ही रहने वाली भाजपा नेत्री कमला कुमारी और ढुल्लू महतो के बीच लम्बे समय से चल रहा विवाद एक बार पुनः सुर्ख़ियों में छा गया है। कमला कुमारी ने रांची हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने कमला की बात को गम्भीरता से लेकर धनबाद पुलिस को विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है और इसी कारण विधायक के विरुद्ध केस दर्ज नही हुआ है। 22 अक्टूबर के पहले पुलिस को भी कोई एक निर्णय लेना ही पड़ेगा। यह मामला भी ढुल्लू महतो के गला में हड्डी फंसने जैसा हो गया है।

 

 

विधायक ढुल्लू महतो अभी हाई कोर्ट वाले मामला से निबट भी नही पाया था कि कमला कुमारी के करीबी विनय सिंह पर बोकारो स्टेशन के समीप हमला हो जाता है। विनय सिंह के प्राथमिकी में ढुल्लू समर्थक अभियुक्त बनाए जाते हैं। विवाद और ढुल्लू शायद पर्यायवाची शब्द बन चुके हैं। कमला कुमारी ड्राइवर सहित अपने हाइवा का अपहरण होने की शिकायत पुलिस में करती है। ड्राइवर को कमला का हाइवा नही चलाने की धमकी मिलने की बात भी सामने आती है। इस मामले में केस तो अज्ञात पर होता है लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से आरोप ढुल्लू महतो पर लगाया जाता है। इसके बाद कमला कुमारी एक कॉल रिकार्डिंग का ऑडियो क्लिप जारी कर देती है। जिसमे फिर ढुल्लू को निशाना बनाया जाता है।

 

 

 

 

कतरास क्षेत्र के चर्चित विजय झा के पुत्र बंटी झा पर एक महिला दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज करा देती है। महिला ने घटना का जो समय आवेदन में दिया है, उस वक्त बंटी झा अपने घर पर मौजूद था, यह CCTV कैमरे के फुटेज से पता चलता है। बिजय झा ने यह सबूत सबके सामने रख न्याय की गुहार लगायी लेकिन इसके बावजूद बिजय झा के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज हो जाता है। इस प्रकरण में विधायक ढुल्लू महतो कहीं भी फ्रंट में नही दिखते लेकिन बिजय झा का आरोप है कि पर्दे के पीछे से यह सब ढुल्लू महतो के इशारे पर हो रहा है।

 

 

 

 

बाघमारा क्षेत्र के अख्तर ने तो कल DC ऑफिस कैम्पस में ढुल्लू पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सपरिवार संग आत्मदाह करने का प्रयास कर सबको झकझोर कर रख दिया है।

 

 

 

 

सैद्धांतिक और अनुशासित पार्टी भाजपा के विधायक पर लगातार चौतरफा विवाद की जो बारिश हो रही है, उससे पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है। इससे इंकार नही किया जा सकता। यह सभी महसूस कर भी रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं को चाहिए कि विवाद, आतंक और ढुल्लू के बीच बन चुके चोली दामन के सम्बन्ध को किसी तरह विच्छेद करावें अन्यथा आने वाले चुनाव में बाघमारा का छींटा धनबाद के सभी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों पर पड़ेगा ही।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »