अर्थी से बेटी का अधजला हाथ लेकर पिता पहुंचा थाना, ससुराल में हत्या

AJ डेस्क: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मंगलवार की रात एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शवदाह करने लगे लेकिन इस दौरान महिला का पिता वहां पहुंचा और अपनी मृत पुत्री का अधजला हाथ लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया। लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बुधवार को बताया कि महिला का नाम संगीता देवी था और वह भुटकुन राम की पत्नी थी।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में संगीता के पिता रामनाथ राम ने अपने दामाद सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। भट्ट ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है।

 

 

साठी थाना के तहत आने वाले परोरहा गांव निवासी रामनाथ राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी 10 साल पहले सूअरछाप गांव निवासी भुटकुन राम के साथ धूमधाम से की थी। उनकी बेटी को आठ और सात साल के दो बेटे भी हैं।

 

 

उन्होंने आरोप लगाया है उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। रामनाथ ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात संगीता के पति, देवर साहेब, संजीत, दीपू और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि संगीता की हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिलने पर वह सूअरछाप गांव स्थित श्मशान पहुंचे और शव को जलाये जाने का विरोध करने पर उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की।

 

 

रामनाथ ने अपनी शिकायत में कहा कि वह नहीं चाहते थे कि अंतिम संस्कार किया जाए और छीना-झपटी में चिता से उन्होंने बेटी का अधजला हाथ निकाल लिया और उसे लेकर थाने पहुंचे ताकि इस अवशेष से उनकी बेटी की मौत का कारण पता चल सके।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »