घिसी पिटी राजनीति से ऊब चुकी जनता की नजर “आप” पर- हरेन्द्र नाथ

AJ डेस्क: राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी के क्रम में बोकारो “आप” के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी है। “आप” के संभावित प्रत्याशी हरेन्द्र नाथ ने आज मिडिया को बताया कि पार्टी झारखण्ड जोड़ो अभियान चला रही है।

 

 

प्रेस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के बोकारो विधान सभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी हरेन्द्र नाथ ने कहा कि पूरे राज्य में बूथ, पंचायत लेबल तक कार्यकर्ताओं की टीम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि शनिवार यानि 28 सितम्बर को बोकारो के सेक्टर 5 में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर चौधरी तथा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार जी भाग लेंगे और उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को चुनाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विधान सभा स्तर पर योजना बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।

 

 

 

 

आप नेता हरेन्द्र नाथ ने कहा कि घिसी पिटी राजनीति से ऊब चुकी जनता की नजर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तरफ है। श्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का जो विकास हुआ है, वह मॉडल बन चुका है। इस मौके पर जिला संयोजक ज्योतिष कुमार ने भी प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »