जिसका प्रेस कांफ्रेंस वही बोलेगा: ढुल्लू और कोयला चोर पर कोई जवाब नहीं (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार सरकार में मंत्री और झारखण्ड प्रदेश के सह प्रभारी नन्द किशोर यादव गुरुवार को भाजपाईयों के साथ मैराथन बैठक कर चुनाव के बारे में गम्भीरता से जानकारी हासिल किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम (भाजपा) जीतने वाले नेता को ही टिकट देंगे। जीतने वाले ही भाजपा के उम्मीदवार बनाए जाएंगे।

 

 

पिछले कुछ दिनों में धनबाद कोयलांचल में भाजपा के भीतर जिस तरह की हलचल देखने को मिल रही है, उससे जनता कुछ विचलित नजर आ रही थी लेकिन पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी के इस बयान के बाद अब सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इधर भाजपा में एकाध ऐसे लोगों को प्रवेश कराया गया जो भाजपा की पुरानी छवि से तालमेल नही खा रहा था। दूसरी बात भाजपा के एक विधायक आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सिद्धान्त और अनुशासित छवि की इस पार्टी में यह सब जो हो रहा था, इसको लेकर जनता में भ्रम की स्थिति उतपन्न हो गयी थी। लग रहा था कि लगातार विवाद में नाम आने के कारण विधायक जी का टिकट कट जाएगा और पार्टी में गलत छवि के व्यक्ति को शामिल कराने वालों के विरुद्ध अनुशासनिक गाज गिरेगी। लेकिन ऐसा कुछ नही होगा। पार्टी को हर हाल में जीता हुआ सीट चाहिए। पार्टी में किस छवि के लोग शामिल हो रहे हैं, पार्टी के नेता क्या कर रहे हैं। अभी यह सब देखने का नही है। बस, पार्टी को अधिक से अधिक सीट मिलनी चाहिए।

 

 

 

 

बिहार सरकार के मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश के सह प्रभारी श्री यादव कल प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उसी क्रम में प्रेस वालों ने विधायक ढुल्लू के संदर्भ में सवाल दाग दिया। प्रभारी महोदय ने व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नही करने की बात कह सवाल को टाल गए। इसके बाद अगला सवाल कि स्वच्छ छवि वाली नीति में पार्टी ने कोई बदलाव किया है क्या? प्रभारी महोदय ने कहा ऐसा नही है तो प्रेस की ओर से तपाक से पूछ दिया गया कि फिर लोहा, कोयला चोर को भाजपा में कैसे शामिल किया जा रहा है। इसपे प्रभारी महोदय ने सबक दिया कि प्रेस कांफ्रेंस में इस तरह के सवाल नही किए जाते। प्रदेश सह प्रभारी के इस जवाब से जिलाध्यक्ष के चेहरे पर मुस्कान नहीं थमती। इसका वजह जनता समझ रही है।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

जनता जानती है कि माननीय की दबंगई, गलत छवि वालों के भाजपा में प्रवेश जैसे मुद्दे अब उठते रहेंगे और कोई भी इसका जवाब नही देगा। पार्टी के प्लेटफार्म से भले ही इन सवालों का जवाब नही मिले लेकिन जनता समय पर इसका जवाब दे देगी। जनता जानती है कि आंकड़ा के गणित की रेस में यह पार्टी भी शामिल हो चुकी है और इसे हर हाल में सत्ता पर काबिज होने के लिए ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना होगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »